Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 87,713 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 503 नये मामले आये हैं

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 87,713 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 503 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,12,67,818 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 941 लोग तथा अब तक कुल 20,93,616 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 3627 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 24 अगस्त, 2022 को एक दिन में 3,34,148 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,37,96,375 तथा दूसरी डोज 14,66,60,422 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,49,021 तथा दूसरी डोज 1,30,46,877 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,10,860 तथा दूसरी डोज 74,91,522 दी गयी। कल तक 2,13,76,533 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 36,51,31,610 वैक्सीन की डोज दी गयी है।