Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

छत्तीसगढ़ शासन के चार वर्ष हुए पूरे होने पर मनाया जा रहा गौरव दिवस

छत्तीसगढ़ राज्य शासन के चार साल पूरे होने पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा द्वारा जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चार वर्षों की प्राप्त उपलब्धियों और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार कर रही इन चार वर्षों  में  किये गए सेवा, जतन की झलकियां को जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से दंतेश्वरी मंदिर परिसर में प्रदर्शित किया गया है।जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में शासन की जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई।जनसंपर्क विभाग द्वारा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों पर आधारित पत्रिका, पम्पलेट, ब्रोसर, जनमन का वितरण भी किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, छत्तीसगढ़ मिलेट मिशन, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना,राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान न्याय योजना,स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना जैसे उपलब्धियां प्रदर्शनी के माध्यम से साझा की गई। जनसंपर्क द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रदर्शनी का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शासन की योजनाओं से अवगत कराते हुए लाभान्वित करना है। शासन के योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए आम नागरिकों में गजब का उत्साह है। यह प्रदर्शनी आगामी साप्ताहिक बाजार स्थल दंतेवाड़ा, गीदम, कटेकल्याण, कुआकोंडा में लगाया जाएगा।जहां पहुंचकर लोग शासन की योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते है।मंदिर दर्शन करने पहुंची धमतरी निवासी श्रीमती भूमि साहू बताती हैं कि राज्य सरकार ने हर वर्ग को सहारा दिया है। युवा हो, महिला हो या किसान, श्रमिक सभी को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास किया है। विभाग वितरण की जा रही पुस्तक, जनमन, पम्पलेट से शासन के योजनाओं की सटीक जानकारी मिलती है।इसी प्रकार प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे दंतेवाड़ा के वरुण कुमार ने बताया कि स्टाल में सभी योजनाओं की सही जानकारी मिल रही है। प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं जानकारी लोगों तक पहुंचाने की यह सराहनीय पहल है।

You may have missed