लाल परेड ग्राउंड पर हो रहे अंतर्राष्ट्रीय वन मेले के तीसरे दिन तक 24 लाख 80 हजार रूपये के विभिन्न वनोपज से निर्मित औषधियों की बिक्री हो चुकी है। मेले में 22 हजार 800 लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। मेले में स्थापित ओपीडी में 5600 लोगों ने नि:शुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री पुष्कर सिंह ने बताया कि मेले में लेमन ग्रास, जंगली अदरक, एलोवीरा और आंवला और अन्य वनोपज से बने उत्पादों को खरीदने में काफी रूचि ले रहे हैं। इस बार मेले में आए ऑर्गेनिक उत्पाद आगन्तुकों का आकर्षण का केन्द्र बने हैं। वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने वन मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया।
वन मंत्री डॉ. शाह ने स्टाल्स का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की कि वन मेले में प्रधानमंत्री वन धन केन्द्रों द्वारा माहुल और अन्य पत्तों से बनाए गए दोना-पत्तल का उपयोग किया जा रहा है। यह प्लास्टिक का एक अनूठा विकल्प है। इससे पर्यावरण दुष्प्रभाव को रोका जा सकेगा।
इंस्टूमेंटल म्यूजिक प्रतियोगिता में 8 विद्यालयों के 60 विद्यार्थियों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सम्राट म्यूजिकल ग्रुप की ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। मान सरोवर कॉलेज के कबीर कैफे की प्रस्तुति ने भी सभी का मन मोह लिया।
वन मेले के चौथे दिन सोलो और ग्रुप में गायन कार्यक्रम होगा। इसमें कक्षा 4 तक, कक्षा 8 तक और 9 से 12 कक्षा तक के तीन ग्रुप बनाए गए हैं। दोपहर में 4 से 6 बजे तक सरगम म्यूजिकल ग्रुप सुश्री वैशाली रायकवार द्वारा ऑर्केस्ट्रा, एल.एन. आयुर्वेद कॉलेज और हॉस्पिटल के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुति और रात्रि में श्री सुनील पाल द्वारा ‘लाफ्टर शो’ की प्रस्तुति दी जाएगी।
More Stories
सिवनी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत: सीएम मोहन ने घटना पर दुख जताया, पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता के दिए निर्देश
धार न्यूज़: पीथमपुर के फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां चलाने में जुटी, देखें वीडियो
एमपी वक़्फ़ बोर्ड नीलाम करेगा अपनी संपत्ति: आर्थिक तंगी के चलते लिया फैसला, राष्ट्रपति बोले- गरीबों के मदद में खर्च की जाएगी राशि