Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

खेलो इंडिया यूथ गेमः झारखंड महिला हॉकी टीम ने बिहार को 8-0 से रौंदा

Ranchi: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 20 से 30 दिसंबर तक आयोजित क्वालिफाई खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में शुक्रवार को हॉकी झारखंड की महिला टीम ने हॉकी बिहार को 8-0 से हराया. मैच के शुरुआत से ही झारखंड की टीम हावी रही, और एकतरफा मुकाबले में बिहार की टीम को मात दी. झारखंड टीम की ओर से रजनी केरकेट्टा और निशा मिंज ने 2-2 गोल दागे. वहीं प्रमोदनी लकड़ा, नीरु कुल्लू, विनीमा धान और बालो होरो ने एक-एक गोल किया. वहीं इसी प्रतियोगिता में झारखंड पुरुष हॉकी टीम को अरुणाचल प्रदेश से वाकओवर मिला.

इसे भी पढ़ें- कोविड वैक्सीनेशन के प्रति बच्चों में उदासीनता, देखें आंकड़े

 

आप डेली हंट ऐप के जरिए भी हमारी खबरें पढ़ सकते हैं। इसके लिए डेलीहंट एप पर जाएं और lagatar.in को फॉलो करें। डेलीहंट ऐप पे हमें फॉलो करने के लिए क्लिक करें।