Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

पीएम मोदी ने एमवी गंगा विलास को हरी झंडी दिखाई,

11:57 AM, 13-Jan-2023

लखनऊ के लिए रवाना हुए सीएम
गंगा विलास क्रूज और टेंट सिटी के कार्यक्रम के बाद सीएम योगी लखनऊ के लिए रवाना हुए। उनके साथ भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

11:24 AM, 13-Jan-2023

पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास को रवाना किया

संबोधन के बाद पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास को रवाना किया

संबोधन के बाद पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर गंगा विलास को रवाना किया। साथ ही क्रूज टूरिज्म को लेकर बड़ी घोषणा भी कर डाली। पीएम ने कहा- इसी तर्ज पर देश की कई नदियों पर काम चल रहा है। इसके लिए 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित किया जा रहा है।

11:14 AM, 13-Jan-2023

पीएम मोदी ने सभी क्रूज यात्रियों को शुभकामनाएं दी।
जलमार्ग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भी अच्छे हैं और किराया भी कम लगता है। भारत में जो नदियां हैं वो लोगों और सामान के ट्रांसपोर्ट के लिए उपयोग की जा सकती है। विकसित भारत के निर्माण के लिए कनेक्टिविटी जरूरी है। पीएम मोदी ने सभी क्रूज यात्रियों को सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

11:14 AM, 13-Jan-2023

भारत के विकास का उदाहरण है टेंट सिटी

वाराणसी में गंगा पार टेंट सिटी का सीएम योगी ने किया निरीक्षण

टेंट सिटी को लेकर पीएम ने कहा- ये भारत के विकास का उदाहरण है। ये नए भारत के विकास का प्रतिबिंब है। गंगा विलास की शुरुआत होना साधारण नहीं है। 3200 किमी से ज्यादा का ये जलमार्ग नदी संसाधनों के लिए उदाहरण है। 2014 के बाद से भारत इस पुरातन ताकत को अपनी बड़ी शक्ति बनाने में जुटा है। 2014 में सिर्फ पांच राष्ट्रीय जलमार्ग देश में थे। आज 24 राज्यों में 111 राष्ट्रीय जलमार्गों को विकसित करने का काम चल रहा है।

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए गंगा विलास का हरी झंडी दिखाई। पीएम ने अपने संबोधन में कहा- मैं सभी विदेश पर्यटकों का स्वागत करता हूं। सभी पर्यटक आज यहां से आधुनिक क्रूज से पहली बार सफर करने जा रहे हैं। पीएम ने कहा- भारत के पास सबकुछ है। भारत सबका दिल से स्वागत करता है। ये क्रूज यात्रा अनेक अनुभव लेकर आने वाला है।

क्रूज टूरिज्म का ये नया दौर हमारे युवाओं को रोजगार देगा। देश के लोग पहले ऐसे अनुभव के लिए विदेश जेते थे लेकिन अब देश में ये अनुभव ले सकते हैं। ऐसी ही व्यवस्था हम कई शहरें में लागू करने वाले हैं।

0