Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी का जीतना लगभग तय है।

  • भाजपा को राज्यसभा चुनाव में 2 वोटों का झटका लगा, एक ने क्रॉस वोटिंग की, दूसरे का वोट निरस्त
  • गुना के भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव ने क्रॉस वोटिंग की, भाजपा विधायक जुगल किशोर का वोट निरस्त

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीनों सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया को 56 और सुमेर सिंह सोलंकी को 55 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को 57 और फूल सिंह बरैया को 36 वोट मिले हैं। भाजपा को दो वोटों का नुकसान हुआ है। गुना से भाजपा विधायक गोपीलाल जाटव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की जगह क्रॉस वोटिंग की। सुमेर सिंह सोलंकी के पक्ष में दिया गया भाजपा विधायक जुगल किशोर बागड़ी का वोट निरस्त हो गया है। जुगल किशोर रैगांव विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। कांग्रेस के एक विधायक का वोट भी निरस्त हुआ है। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक पूर्व मंत्री रह चुके हैं।