छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 2273 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। इसमें से 841 एक्टिव केस हैं। कई ऐसे जिले भी हैं, जहां संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि कुछ जिलों में इनकी संख्या तेजी से घटी भी है। अभी तक ऑरेंज जोन में शामिल रहा दंतेवाड़ा अब ग्रीन जोन में आ गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी की गई जोन की सूची में 20 जिलों के 95 विकासखंड को रेड, जबकि 33 विकासखंड को ऑरेंज जोन में रखा गया है। यह जोन कोरोना संक्रमितों की एक्टिव संख्या, इनके दोगुने होने की दर और प्रति एक लाख जनसंख्या पर सैंपल जांच की ताजा स्थिति के आधार पर तय किए गए हैं।
13 ऑरेंज जोन भी रेड में, 3 नए ऑरेंज में पहुंचे
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, प्रदेश में 6 दिन में रेड जोन की संख्या 68 से बढ़कर 95 हो गई है। वहीं ऑरेंज जोन में शामिल 13 ब्लाॅक भी अब रेड जोन में पहुंच गए हैं। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ सब अभी भी रेड जोन में ही हैं। अगर एक माह की बात करें तो प्रदेश में 31 दिन पहले तक सिर्फ 4 ही रेड जोन थे।
ये ब्लॉक ऑरेंज से रेड जोन में पहुंचे
- बालोद- बालोद
- जाजंगीर चांपा- मालखरौदा
- राजनांदगांव- डोंगरगांव रेड
- कांकेर- कोयलीबेड़ा
- मुंगेली- पथरिया
- महासमुंद- महासमुंद, पिथौरा
- बलरामपुर- कुसमी, शंकरगढ़
- गरियाबंद- राजिम, छूरा
- दुर्ग- पाटन
- बेमेतरा- बेरला
21 जिलों में से 20 रेड जोन में
जिला | रेड जोन | ऑरेंज जोन |
रायपुर | रायपुर शहर, अभनपुर, आरंग, धरसींवा, तिल्दा | |
गरियाबंद | मैनपुर, राजिम, छुरा | गरियाबंद, देवभोग |
महासमुंद | महासमुंद, पिथौरा, बागबाहरा, बसना, सराईपाली | |
बलौदाबाजार | लवन, भाटापारा, बिलाईगढ़, पलारी, कसडोल, सिमगा | |
धमतरी | धमतरी शहर, कुरूद, गुजरा, नगरी | |
दुर्ग | धमधा, निकुम, भिलाई शहर, दुर्ग शहर, पाटन | चरोदा शहर |
बेमेतरा | बेमेतरा, नवागढ़, साजा, बेरला | |
बालोद | बालोद, डौंडीलोहारा, डौंडी, गुंडरदेही | गुरुर |
राजनांदगांव | राजनांदगांव शहर, मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरढ़, घुमका, खैरागढ़, डोंगरगांव | छुईखदान |
कबीरधाम | कवर्धा, बोइला, सहसपुर-लोहारा, पंडरिया | |
बिलासपुर | कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, मस्तूरी, बिल्हा | |
कोरबा | करतला, कोरबा शहर, कटघोरा, पाली, पोंडीउपरोड़ा | |
मुंगेली | लोरमी, मुंगेली, पथरिया | |
रायगढ़ | बरमकेला, सारंगढ़, लैलुंगा, पुसौर, लोइंग, रायगढ़ शहर, धरमजयगढ़ | घरघोड़ा, खरसिया |
जांजगीर-चांपा | बम्हनीडीह, जैजेपुर, नवागढ़, पामगढ़, सक्ति, अकलतरा, मालखरौदा | बलौदा, ढभरा |
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | मरवाही | |
सरगुजा | अंबिकापुर शहर, लखनपुर, उदयपुर, बतौली | लुंड्रा, मैनपाट |
बलरामपुर | बलरापुर, वाड्रफनगर, रामानुजगंज, शंकरगढ़, कुसमी | राजपुर |
जशपुर | पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, लोदम, फरसाबहार | जशपुर, मनोरा |
कोरिया | खडगवां, बैकुंठपुर, मनेंद्रगढ़ | सोनहत, भरतपुर |
सूरजपुर | सूरजपुर, प्रतापपुर | रामानुजनगर |
कांकेर | दुर्गुकोंदल, कोयलीबेड़ा | भानुप्रतापुर, कांकेर, नरहपुर |
नारायणपुर | नारायणपुर | |
दंतेवाड़ा | कटेकल्याण | |
बस्तर | बकावंड, दरभा, तोकापाल, नांगूर, बस्तर शहर | |
कोंडागांव | कोंडागांव | |
सुकमा | सुकमा |
More Stories
श्रमिकों के बुढ़ापे की चिंता हुई दूर, श्रमिकों की पेंशन हुई जारी
छत्तीसगढ़ बोर्ड नए शैक्षिक सत्र से दो बार आयोजित करेगा परीक्षाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुंचे भुवनेश्वर, ओडिशा के नए मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल