कोरोना पर योग गुरू रामदेव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक दवा से कोरोना के इलाज का दावा किया है। इसके लिए कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च कर रहे हैं। इसे पतंजलि योगपीठ ने बनाया है।
दूसरी तरफ कोरोना के वैक्सीन पर भारत समेत दुनियाभर में रिसर्च चल रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि वैक्सीन अगले साल तक आने की उम्मीद है।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 40 हजार 450 हो गया है। बीते 24 घंटे में 13 हजार 548 नए केस आए। 10 हजार 879 मरीज ठीक हुए और 312 की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 3721 नए मामले महाराष्ट्र में आए और सबसे ज्यादा 113 मौत भी यहीं हुईं। दिल्ली में 2909 मरीज बढ़े, जबकि सबसे ज्यादा 3589 मरीज ठीक हुए।
More Stories
108 जनसभाएं, रोड शो, 100 से अधिक मीडिया बाइट्स: 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रियंका गांधी का अभियान |
एनडीए की जीत के बाद आरजेडी की ‘गलत तरीके से अर्जित’ जमीन को वृद्धाश्रम में बदला जाएगा: जेडीयू |
लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल परिणाम 2024 तिथि और समय: कब और कहां देखें एग्जिट पोल भविष्यवाणियां लाइव स्ट्रीमिंग |