Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

80000का जुर्माना प्रतिबंधित पॉलीथीन बुलवाने वाले वेयर हाउस पर

पंचकुइया क्षेत्र के वेयर हाउस संचालक पर निगम की टीम ने 80 हजार रुपए का स्पाट फाइन किया है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी गौतम भाटिया ने बताया 24 जून को पंचकुइया क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथीन से भरा ट्रक पकड़ा गया था। इसमें 16 टन प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली थी। बाद में पता चला यह पॉलीथिन विशाल पिता राधेश्याम साहू निवासी अंबिकापुरी पिपलिया राव ने बुलवाई थी। इस पर टीम ने विशाल पर 1 लाख का अर्थदंड कर राशि वसूल की थी। 


मंगलवार को निगम की टीम ने पंचकुइया के वेयर हाउस पर छापा मारा। यह वेयर हाउस पलक जैन के नाम से किराए पर लिया गया था। यहां 109 कट्‌टे पॉलीथीन जब्त की गई। वेयर हाउस राधा किशन सोनी का था, जिसे पलक पिता राजेश जैन ने किराए पर लिया था। जैन पर 80 हजार रुपए का स्पाॅट फाइन किया गया।