- 01-Jul-2023
भोपाल,01 जुलाई । जहांगीराबाद में रहने वाली एक महिला गुरुवार सुबह अपने घर के बाथरूम में नहा रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 33 वर्षीय दीपक बाथम खिड़की से महिला का वीडियो बनाने लगा। महिला ने उसे देखकर शोर मचाया तो आरोपित भागा, लेकिन पीडि़ता के पति ने उसे पकड़ लिया। बाद में दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। जहांगीराबाद थाने की एसआइ प्रियंका राय ने बताया कि इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला गृहिणी है। वह सुबह करीब छह बजे नहा रही थी। उसे एहसास हुआ कि कोई बाथरूम की खिड़की से वीडियो बना रहा है। महिला ने शोर मचाना शुरु कर दिया तो आरेापित वहां से भागने लगा। बहू की आवाज सुनकर उसकी सास घर के बाहर निकली तो आरोपित उन्हें भगाता दिखाई दिया। महिला के पति को इसके बारे में जानकारी लगी तो वह आरोपित के पीछे गया और पकड़ लिया। दोनों के बीच में मारपीट भी हुई। बाद में महिला ने स्वजनों के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरेापित दीपक बाथम को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपित ने मोाबइल से वीडियो पहले ही डिलीट कर दिया था। अब पुलिस मोबाइल की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी। इसके बाद पता चलेगा कि आरोपित ने मोबाइल से वीडियो किसी दूसरे नंबर पर तो आगे नहीं बढ़ाया है।
More Stories
गर्मी के झटके से आ रहा कुत्ता और खुंखार: विकसित डॉग बाइट के मामले में, प्रतिदिन 100 से ज्यादा पीड़ित
6 डीएड-बीएड कॉलेज संचालकों पर एफआईआर: फर्जी दस्तावेज से मान्यता प्राप्त करने पर एसटीएफ की कार्रवाई
ब्रेकिंग: आदिवासी परिवार के 8 लोगों की हत्या, मुखिया के शव को फंदे से लटकाया गया, जांच में जुटी पुलिस