खास तौर से डोर टू डोर कचार उठाने स्व सहायता समूह की 30 महिलाएं हाई रिस्क में हैं। वे संक्रमित परिवार के मकान भी जाती थीं। इस दौरान उनकी घर की महिलाओं से बातचीत भी होती है। इनमें से एक महिला सफाई कर्मी में कोरोना के लक्षण भी दिखने लगे हैं। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से किसी की सैंपलिंग नहीं है।
सिरगिट्टी में पहले ही कंटेनमेंट जोन है। इसके बाद बुधवार को एक ही परिवार के 10 सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिलने से दहशत और भी बढ़ गई है। यहां के रहवासी स्व सहायता समूह के माध्यम से घरों से कचरा उठाने वाली महिलाओं को लेकर चिंतित हैं। लोग कह रहे हैं कि 30 महिला सफाई कर्मी रोजाना घरों में जाकर कचरा उठाती हैं।
स्थानीय होने के कारण उनका सभी परिचय है। इसलिए उनकी घर वालों से बातचीत भी होती है। संक्रमित परिवार के घर भी उनका आना जाना था। इस वजह से ये महिलाएं भी हाई रिस्क में हैं। पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि इन महिला सफाई कर्मियों से एक को सर्दी, खांसी के साथ बुखार भी है। इससे उसके कोरोना के चपेट में आने की आशंका है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेना तो दूर इसकी जांच भी नहीं कर रहा है।
More Stories
CG MORNING NEWS : CM साय बालोद जिले के दौरे पर, गृहमंत्री विजय शर्मा दिए गए मोर्चे पर चर्चा करने जाएंगे बस्तर, RSS के प्रशिक्षण का आज समापन, PAT, PPT, Pre BA B.Ed और B.Sc B.Ed के प्रवेश पत्र जारी…
चिंतन शिविर का दूसरा दिन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ किया योगा, देखें वीडियो…
बलरामपुर घटना पर मंत्री नेताम ने कहा – साजिश के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, घटना पर भ्रम न उजागर, सही तथ्य सामने आएंगे