Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

अभिषेक बच्चन की Corona रिपोर्ट निगेटिव आई देश में 1 दिन में 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हुए,

अभिनेता अभिषेक बच्चन की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्हें और अमिताभ बच्चन को 11 जुलाई को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अभिषेक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने बताया कि शुक्रवार को 5 लाख 98 हजार 778 कोरोना टेस्ट किए गए। इसके साथ, देश में अब तक 2 करोड़ 33 लाख 87 हजार 171 सैंपल की जा चुकी है।

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख 91 हजार 810 हो गया है। शुक्रवार को 61 हजार 455 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। इस बीच, असम में संक्रमितों की संख्या 55 हजार के पार चली गई है। यहां शुक्रवार 2 हजार से ज्यादा पॉजिटिव मिले। राजस्थान में मरीजों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो गई है।

You may have missed