शनिवार को जिले में पांच कोनोना संक्रमितों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने 148 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि की है। इसमें 121 शहर के रहने वाले हैं। इसके साथ ही संक्रमित के मौत का आंकड़ा बढ़कर 81 हो गया है। सिम्स में भर्ती 38 वर्षीय महिला को शुक्रवार को संभागीय कोविड अस्पताल रेफर किया गया था। सिविल सर्जन डॉ. मधुलिका सिंह ने बताया कि महिला की स्थिति बहुत खराब हो गई थी। वहीं, उनके शरीर में सूजन भी थी। अधिक वजन के कारण भी उन्हें कई समस्याएं थीं। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसकी तरह नर्मदा नगर निवासी 61 वर्षीय बुजुर्ग को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार की सुबह चार बजे उनकी मौत हो गई। घुरु अमेरी निवासी 49 वर्षीय पुरुष को सिम्स में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। कोरोना के लक्षण होने के कारण उनके शव से सैंपल लेकर जांच की गई। इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा टिकरापारा निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग होम आइसोलेशन में थे।
इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं, सीपत चौक निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने पर परिजन ने शुक्रवार को सिम्स में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी एंटीजिन रिपोर्ट निगेटिव आई है। एहतियात के तौर पर शव से सैंपल लेकर आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को 148 नए संक्रमित की पुष्टि की गई है। इसमें 121 शहर के रहने वाले हैं। इसमें सिरगिट्टी थाने के चार पुलिसकर्मी, रेलवे अधिकारी की पत्नी शामिल हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 27 संक्रमित मिले हैं। शनिवार को कोटा विकासखंड में एक, मस्तूरी में पांच, बिल्हा विकासखंड में 17 नए संक्रमित मिले हैं।
More Stories
CG MORNING NEWS :छत्तीसगढ़ में लू की संभावना, सीएम ने कहा आज तीन प्रतिभागियों में शामिल होंगे नामांकन सभा, पूर्व सीएम अपने क्षेत्र में करेंगे धुआंधार प्रचार
CG MORNING NEWS : सीएम विष्णुदेव ने कहा तीन में होगा तूफानी प्रचार, डिप्टी अरुण साव की 5 विधानसभाओं में हुई सभा, पीसीसी प्रमुख दीपक बाजा रायपुर में होगा प्रचार
‘हरा सोना’ इस बार होगा और नुकसान, तेंदूपत्ता संग्रहणकों को 5500 प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान