भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ‘सेवा सप्ताह’ अभियान की शुरुआत आज देशभर में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले से होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा दादरी विधानसभा के गांव छपरौली में पहुंचेंगे और पौधारोपण करेंगे। इसके बाद वह वहां की एक बस्ती में फल वितरित करेंगे। वह 40 मिनट तक यहां रहेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने व्यापक स्तर पर इसके लिए तैयारियां की हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन को भाजपा द्वारा ‘सेवा सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा सोमवार को छपरौली से देशभर में इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। वह सबसे पहले एक पौधा रोपित करेंगे और एक बस्ती में फलों का वितरण करेंगे। यहां पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सभी स्थानों पर लोग विभिन्न बस्तियों में जाकर फलों का वितरण करेंगे, रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे और पौधारोपण भी होगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सुबह 10: 30 बजे डीएनडी पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे।
More Stories
epaper lokshakti-21-march-2024
epaper lokshakti-05-march-2024
योजनाओं की जानकारी देने गांव-गांव पहुंच रहा कला जत्था दल