देश में 24 घंटे में संक्रमण के 80,500 नए मामले मिले और 86,061 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही देश में मरीजों की संख्या 62 लाख 23 हजार 519 हो चुकी है। इनमें 51 लाख 84 हजार 634 ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 1,178 लोगों की मौत हुई। मरने वालों की संख्या 97,529 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को जिलाधिकारियों और एसपी के साथ कोरोना महामारी के हालातों पर चर्चा की। राज्य सरकार ने स्कूलों को 2 नवंबर से खोले जाने के फैसले को स्थगित कर दिया है। राज्य में अब पांच अक्टूबर से ही स्कूल खोले जाएंगे। देश में कुल रिकवर मरीजों की संख्या 51 लाख के पार हो गई है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा है। अब तक 7 करोड़ 30 लाख से ज़्यादा टेस्ट हो चुके हैं। पिछले सप्ताह में लगभग 77 लाख 80 हजार टेस्ट हुए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को दी।,
More Stories
‘खुद का विरोधाभास’: गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी |
चेन्नई: आठ महीने का शिशु बालकनी से टिन की छत पर गिरा; नाटकीय बचाव वीडियो देखें |
लोकसभा चुनाव चरण 2: नोएडा में वोट डालने के लिए जर्मनी से लौटा व्यक्ति |