Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव अगले वर्ष, आएंगे दलाई लामा

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के महासचिव डा. धर्मप्रिय भिक्षु ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि झारखंड में वर्ष 2021 में एक अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव का आयोजन किए जाने पर विचार किया जा रहा है। इस महोत्सव के आयोजन को सफल बनाने में राज्य सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण होगा। झारखंड में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के आयोजन पर धर्मगुरु दलाई लामा को आमंत्रित किया जाएगा। 

उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विश्व के 40 से 50 बौद्धिक देश के प्रतिनिधि इस महोत्सव में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि झारखंड में जहां-जहां पुरातत्व बौद्ध संस्थान है उनका पर्यटन स्थल के रूप में विकास किए जाने से बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रोजगार के भी साधन बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोधों पर समेकित रूप से विचार करने का आश्वासन दिया। मौके पर प्रकाश बरुआ, डी साय बाबू एवं निशी चतुर्वेदी उपस्थित थे।