कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हाट बाजार, दुकानों में मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का उपयोग , शारीरिक दूरी का पालन कराने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चैंबर आफ कामर्स, भेंडर कमेटी के सदस्य, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा रांची नगर निगम के महापौर, उप महापौर, नगर आयुक्त की अन्य पदाधिकारियों के साथ शनिवार को अपराहन 2:00 बजे से बैठक होगी। निगम सभागार में आयोजित की जाने वाली इस बैठक को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसमें नियमों के अनुपालन में आ रही परेशानी तथा बाजार में उतरने वाले लोगों के बीच नियमों के प्रति सजगता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। अब तक इसको लेकर जिला प्रशासन अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। अब निगम भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दिशा में सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। अगर बाजार में पहुंचने वाले ग्राहक, व्यापारी और प्रशासन सभी एक दूसरे की मदद की भूमिका में हों तो समस्या से बहुत जल्दी निजात पाई जा सकता है।
More Stories
आलमगीर आलम झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम 6 दिन की प्यारी प्यारी पर
कल अमित शाह चुटिया में होंगे रोड शो
आलमगीर आलम गिरफ्तार झारखंड के मंत्री आलमगीर गिरफ़्तार