पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने बोट क्लब कुटनी का किया लोकार्पण
भोपाल : शनिवार, फरवरी 20, 2021, 21:47 IST
पर्यटन, संस्कृति और आध्यात्म मंत्री सुश्री उषा ठाकुर खजुराहो के निकट कुटनी डैम पर स्थित पर्यटन विभाग के एमपीटी बोट क्लब कुटनी का लोकार्पण किया। मंत्री सुश्री ठाकुर ने बोट क्लब में मोटर बोट पर बैठकर सवारी भी की। सुश्री ठाकुर ने कहा कि पर्यटन विभाग ने कोविड-19 की चुनौती को परास्त कर बोट क्लब की शुरूआत की है। यहाँ प्राकृतिक वातावरण में सभी को परिवार और मित्रजनों के साथ जरूर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रकृति परमात्मा का पर्याय है। हमें वैदिक जीवन के महत्व को समझकर भव्यता का त्याग कर दिव्यता की ओर बढ़ने के बारे में भी सोचना चाहिए।मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि मध्यप्रदेश देवभूमि भारत का हृदृय प्रदेश है। यहाँ दो ज्योतिर्लिंग सहित सभी अंचलों में आध्यात्म के साथ-साथ अद्भुत कला संस्कृति भी मौजूद है। उन्होंने यहाँ के चहुँमुखी विकास के लिए सभी से सुझाव और मार्गदर्शन देने के साथ ही खजुराहो नृत्य समारोह में शामिल होने का आव्हान भी किया। इस अवसर पर डीआईजी श्री विवेकराज सिंह, कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा सहित पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
अनुराग उइके
More Stories
किर्गिस्तान में बौद्धों के भारतीय आतंकियों पर हमलाः हमलों से लेकर पिज्जा के ज्वालामुखी डरे तक, ऑर्केस्ट्रा ने सीएम और पीएम से भी ज्यादा की चर्चा, वीडियो
ड्यूटी के दौरान घायल एएसआई नेकास्टेमिक दम: सिर पर पेड़ गिराए गए थे मृतक, पुलिस विभाग शोक की लहर में
भरभरा कर गिरा होकगंज बरंडा का ऐतिहासिक गेट: वीडियो; वल्कल में डबे की सूची बनाई गई, निर्माण के दौरान हुआ हादसा