Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

जयमाला से पहले दुलहन ने दूल्हे से पूछा 2 का पहाड़ा, ना सुना पाने पर कहा- वापस ले जाओ बारात

महोबायूपी के महोबा जिले में एक दुलहन ने दूल्हे के पढ़ा-लिखा ना होने पर बारात को वापस कर दिया। बताया जा रहा है कि दुलहन को दूल्हे के शिक्षित होने की बात कहकर शादी के लिए राजी किया गया था। हालांकि शादी समारोह के दौरान जयमाल की रस्म से पहले दुलहन ने दूल्हे से 2 का पहाड़ा पूछा। लेकिन जब दूल्हा पहाड़ा ना सुना सका तो दुलहन ने शादी से इनकार कर दिया। महोबा के खरेला थाना इलाके में रहने वाली युवती की शादी 30 अप्रैल के दिन होनी थी। इसके लिए पनवाड़ी थाना इलाके से बारात यहां पहुंची थी। इस दौरान दुलहन के परिवार ने बारात की खूब खातिरदारी की। जयमाल की रस्म से पहले दुलहन ने शक के कारण दूल्हे से कहा कि वो 2 का पहाड़ा सुनाए। इसपर घर के लोगों के बीच भी अजीब सी स्थिति बन गई। दुलहन के सवाल के बावजूद दूल्हा पहाड़ा ना सुना सका। इससे नाराज दुलहन ने शादी करने से इनकार कर दिया। बन गई विवाद की स्थितिदुलहन के फैसले के बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। बारातियों और घरातियों के बीच उठा पूरा विवाद कुछ देर बाद यहां के थाने पर पहुंच गया। वहीं परिवार के लोगों ने दुलहन को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद बात नहीं बन सकी। दुलहन पक्ष के लोगों ने दूल्हे के परिवार पर झूठ बोलकर शादी करने का आरोप लगाते हुए शादी में खर्च किए पैसे लौटाने की मांग की। थानाध्यक्ष ने कराया समझौताबाद में थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने हस्तक्षेप कर लोगों के बीच समझौता कराया। बातचीत में तय किया गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे की ओर से दिए गए उपहार और गहनों को वापस करेंगे। इसके अलावा कोई भी केस नहीं दर्ज किया जाएगा।