मुंबई. दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग आईपीएल का 11वां सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट में 8 टीमें 51 दिनों में 60 मैच खेलेंगी। पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस और दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुंबई में होगा। मुकाबले के पहले ही उद्घाटन सेरेमनी भी होगी। IPL जब 2008 में शुरू हुआ, तो उसे पहला एडिशन कहा गया था। तब इसके प्रसारण अधिकार से लेकर कई नियम 10 साल तक के लिए तय किए गए थे। IPL-11 को लीग का दूसरा एडीशन कहा जा रहा है। इन 10 साल में आईपीएल बहुत बदल चुका है। इसके खिलाड़ियों और टीम की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। सबसे ज्यादा अंतर रेवेन्यू और ब्रांड वैल्यू में आया है।
More Stories
एशियाई खेल: भारतीय पुरुष कबड्डी टीम अपराजित रही; थाईलैंड को 63-26 से हराया | एशियाई खेल समाचार
बदकिस्मत एलेक्स मेरेट ने नेपोली में रियल मैड्रिड को हराया | फुटबॉल समाचार
“अगर मैं कप्तान होता…”: क्रिकेट विश्व कप 2023 से पहले रविचंद्रन अश्विन पर हरभजन सिंह की बड़ी टिप्पणी | क्रिकेट खबर