बरेली। जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि सब अच्छा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। गर्मी बढ़ने से लोड बढ़ा है और यही कारण है कि ट्रिपिंग हो रही है। बरेली के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर कहा कि अगले साल तक शहर स्मार्ट दिखेगा। कमिश्नर को आदेश दिए गए हैं कि इसकी नियमित समीक्षा होनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी इसकी लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
इसे लेकर कमिश्नर को आदेश दिए गए हैं कि रोस्टर बनाया जाए और ग्राम पंचायतों में सेक्रेटरी रोजाना बैठे। सोमवार से ही बैठने के आदेश दिए हैं। सरकार का मानना है कि गांव समृद्वशाली होंगे तो ही कमिश्नरी समृद्व बनेंगी और प्रदेश समृद्व होगा। हम लगातार उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की। कहा कि कोरोना में हमने कई अपनों को खोया है। इसलिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। कहा कि सरकार की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी कैं प लग रहे हैं।
More Stories
क्राइम : पति की सरकारी नौकरी वाली पत्नी ने बनाया प्लान, प्रेमी के साथ मिलकर निकाला मौत के घाट
मायावती ने शेयर किया आकाश आनंद को पद से हटाने का फैसला, जानिए क्यों मिला आनंद को उत्तराधिकारी, इसके पीछे क्या है राजनीतिक संदेश?
लोकसभा चुनाव तीसरे चरण की वोटिंग: उत्तर प्रदेश में 12.64 बजे हुआ मतदान, जानें कौन सी सीट पर कितना फिसदी पड़े वोट