Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

शिवपाल यादव और पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल तक पहुंच सकती है CBI!

हाइलाइट्स:शिवपाल सिंह यादव तक पहुंच सकती है रिवर फ्रंट घोटाले की आंचसीबीआई कर रही है घोटाले की जांच, कई लोगों पर हुई है एफआईआररिटायर्ड एक्सईएन समेत लखनऊ और अन्य जिलों की कई फर्म पर शिकंजालखनऊरिवर फ्रंट घोटाले के जांच की आंच एसपी सरकार के कई बड़े नेताओं तक पहुंच सकती है। घोटाले में जिन इंजिनियरों और ठेकेदारों पर शिकंजा कसा जा रहा है, उन्हें एसपी सरकार में मंत्री रहे कई नेताओं के करीबी माना जाता है।

रिटायर अधीक्षण अभियंता रूप सिंह यादव गोमती रिवर फ्रंट घोटाले का अहम मोहरा और चेहरा है। वह एसपी सरकार के कद्दावर नेताओं का बेहद करीबी था। खासतौर से उसे शिवपाल सिंह यादव का बहुत करीबी माना जाता था। इसके चलते सिंचाई विभाग में उसकी ठसक मुख्य अभियंता से भी कहीं ज्यादा थी। इसके अलावा तत्कालीन प्रमुख सचिव सिंचाई और प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दीपक सिंघल पर भी शिकंजा कस सकता है।