Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

क्या लेखपाल भर्ती के लिए फिर से भरना होगा फॉर्म या PET के रजिस्ट्रेशन से चल जाएगा काम,

उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) द्वारा पहली बार आयोजित की जा रही प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) के लिए 20 अगस्त को परीक्षा होनी है। इस बीच अभ्यर्थी बेसब्री से लेखपाल भर्ती का भी इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि राज्य में अब लेखपाल के पदों पर भर्तियां करवाने का जिम्मा UPSSSC को दिया गया है। UPSSSC को लेखपाल के पदों पर भर्तियां करवाने का जिम्मा मिलने के बाद ये उम्मीद लगाई जा रही है कि आयोग PET का आयोजन करवाने के तुरंत बाद लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए नोटफिकेशन जारी कर सकता है।

उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाली ग्रुप C की सभी भर्तियों के लिए PET में उतीर्ण होना जरूरी है। इस बार UPSSSC द्वारा PET के बाद लेखपाल के पदों पर भर्तियां निकाली जाएंगी और इसमें भी शामिल होने के लिए PET में उतीर्ण होना जरूरी है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थियों के मन में एक सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें लेखपाल भर्ती के लिए फिर से आवेदन करना होगा या PET के रजिस्ट्रेशन से ही उनका काम चल जाएगा।

इस संदर्भ में अभी तक मौजूद जानकारी के मुताबिक UPSSSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले PET में रजिस्ट्रेशन के बाद भी अभ्यर्थियों को लेखपाल भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा। हालांकि इसके संबंध में ज्यादा जानकारी लेखपाल भर्ती के लिए नोटफिकेशन निकलने के बाद ही सामने आ पाएगी। इसलिए अभ्यर्थियों को UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखनी चाहिए।