Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

उन्नाव में लड़की से रेप की कोशिश, फेल होने पर छत से फेंका… फिर भी दिल नहीं भरा तो मुंह पर ईंट मारी

धान रोपाई के लिए घर के सभी सदस्य गए थे खेत परघटना 22 जुलाई की हैपुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दियाउन्नाव
यूपी के उन्नाव में घर के सभी सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे। युवती को अकेला पाकर युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी व रेप का प्रयास किया। बचने के लिए युवती छत की तरफ भागी, लेकिन युवक ने पीछा करता हुआ छत पर पहुंच गया। जहां उसने उसे नीचे फेंक दिया।

घटना के समय सभी सदस्य खेत पर गए थे
मामला बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के भाई ने बताया कि विगत 22 जुलाई को घर के सभी सदस्य खेत में धान रोपाई के लिए गए थे। पड़ोस के लोग भी नहीं थे। उसी समय गांव का ही रहने वाला युवक घर में घुसकर बहन के साथ छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने लगा। बचने के लिए बहन छत पर भाग गई। युवक भी छत पर पहुंच गया। जहां उसने गमछे से बहन का गला दबाकर छत से नीचे जंगल की तरफ फेंक दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने मौके पर जाकर बहन के मुंह पर ईंट मारा। जिससे बहन का मुंह पर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दांत भी टूट गए, चोट से चेहरा काला पड़ गया।

UP: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 लोगों समेत 5 की मौत
क्या कहते हैं जिम्मेदार
क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। उसे उपचार के लिए उन्नाव जिला अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।