Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

बुलंदशहर में परिजनों को बिना बताए किशोरी गाजियाबाद पहुंची, चाचा ने मारी गोली

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शुक्रवार सुबह किशोरी को गोली मारने का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सगे चाचा ने ही भतीजी को गोली मारकर घायल किया है। किशोरी को अलीगढ़ के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि चाचा बगैर परिजनों के जानकारी दिए किशोरी के गाजियाबाद जाने से नाराज था।

जानकारी के अनुसार, 2 सिंतबर को थाना अरनियां एरिया के गांव लखनवाड़े निवासी किशोरी किसी काम से गाजियाबाद चली गई। जिसके बाद किशोरी ने फोन पर गाजियाबाद में होने की जानकारी परिजनों को दी थी। मौके पर पहुंचे परिजन उसे गाजियाबाद से घर लाए थे। पुलिस का कहना है कि गुस्साए चाचा ने भतीजी को गोलियों से भून दिया और मौके से फरार हो गया। घायल किशोरी को परिजनों ने उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

बुलंदशहर में हैवान को फांसी की सजा, 8 साल की मासूम की रेप के बाद की थी हत्या
उधर इस मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है। सीओ खुर्जा सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि किशोरी के गाजियाबाद जाने से चाचा खफा था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया।