पहले ओवर में शेन वॉटसन के आउट होने के बाद चेन्नई की टीम में एक ओर से विकेटों का पतझड़ लगा रहा लेकिन सलामी बल्लेबाज अंबाती रायडू एंकर की भूमिका में जमे रहे। जब चेन्नई की टीम 9 ओवर में 74 रन पर 4 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी तभी रायडू को कप्तान धौनी का साथ मिला। चेन्नई के लिये इस जोड़ी ने 49 गेंदों में 101 रनों की साझेदारी करके मैच का रुख चेन्नई की ओर मोड़ दिया था। तभी रायडू 82 रन बनाकर रनआउट हो गये। इसके बाद कप्तान धौनी ने ब्रावो के साथ मिलकर चेन्नई को एक शानदार जीत दिलाई। कप्तान धौनी 34 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे तो वहीं उनका साथ दे रहे ड्वेन ब्रावो 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर नाबाद रहे।
More Stories
एशियाई खेलों में शतरंज: भारत की महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को हराया; पुरुषों ने चीन के साथ सम्मान साझा किया | एशियाई खेल समाचार
एशियाई खेल 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया | एशियाई खेल समाचार
एशियन गेम्स 2023 में तकनीकी खराबी के कारण नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो खराब हो गया। देखें | एशियाई खेल समाचार