मुश्किल में घिरी मुंबई इंडियंस शनिवार को आइपीएल-11 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। हालांकि, इसके लिए उसे प्रतिद्वंद्वी टीम के लाइन अप और खिलाडि़यों की फॉर्म की चुनौती से पार पाना होगा।
दोनों टीमों के बीच हुए टूर्नामेंट के पहले मैच में एक गेंद रहते एक विकेट की करारी शिकस्त अब तक मुंबई के सभी खिलाडि़यों के जेहन में है, लेकिन मुंबई इंडियंस को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में चेन्नई से बदला चुकता करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। साथ ही मुंबई लगातार दो मैचों में हार के बाद विजयी लय में लौटने को बेताब होगी।
दोनों टीमों के लिए सफर अभी तक विपरीत रहा है। मुंबई को छह मैचों में सिर्फ एक जीत मिली है, जबकि महेंद्र सिंह धौनी की अगुआई वाली सीएसके ने छह में से पांच मैच जीते हैं। हालांकि, सीएसके को अपने मूल घरेलू मैदान से हटना पड़ा, लेकिन इसका असर उन पर नहीं पड़ा, क्योंकि उन्होंने पुणे में अपना पहला मैच जीत लिया था।
सूर्यकुमार यादव को छोड़कर मुंबई के बल्लेबाज को रन बनाने में परेशानी हो रही है। कप्तान रोहित शर्मा भी छह में से पांच मैचों में चलने में असफल रहे और कीरोन पोलार्ड का भी यही हाल रहा है। गेंदबाजी के लिहाज से भी मुंबई एक इकाई के रूप में प्रदर्शन करने में विफल रही है। हालांकि, 20 वर्षीय लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय मुंबई की खोज रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में 10 विकेट लिए हैं। लेकिन, अन्य गेंदबाज जैसे जसप्रीत बुमराह और बांगलदेश के मुस्तफिजुर रहमान भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं। मुंबई की टीम न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज एडम मिल्ने को हमवतन मिशेल मैक्लीनघन की जगह उतार सकती है।
More Stories
वर्ल्ड कप के लिए गौतम गंभीर की बोल्ड बाबर आजम की भविष्यवाणी बाकी सभी टीमों के लिए चेतावनी है | क्रिकेट खबर
“जब मैं भारतीय टीम के लिए नेट बॉलर था…”: विराट कोहली के साथ शुरुआती द्वंद्व पर हारिस रऊफ | क्रिकेट खबर
क्रिकेट विश्व कप 2023 वार्म-अप: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड ने बारिश से प्रभावित खेलों में जीत हासिल की | क्रिकेट खबर