नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में फिर से पटरी पर लौटने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स सोमवार को आइपीएल-11 के अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेगी। दिल्ली की टीम जहां टूर्नामेंट में बने रहने की कोशिश करेगी, तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी विजयी लय में लौटने को प्रतिबद्ध होगी, जिसे यहां शनिवार रात मुंबई इंडियंस से आठ विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।
कोच रिकी पोंटिंग की दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स को 55 रन से शिकस्त देकर जीत हासिल की, जो इससे पहले गौतम गंभीर की कप्तानी में जूझ रही थी। दिल्ली अभी सात मैचों में से महज दो में जीतकर तालिका में निचले स्थान पर है। हालांकि, अगर उसे प्ले ऑफ की दौड़ में खुद को शामिल करना है तो उसे जीत की लय को जारी रखना होगा।
वहीं, सीएसके अब भी तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है, लेकिन गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के हाथों मिली हार से उनके आत्मविश्वास को झटका लगा है। दिल्ली के लिए महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के स्टेडियम में सीएसके को हराना काफी मुश्किल होगा, जो अब सीएसके का घरेलू मैदान बन गया है, लेकिन इसमें हार उनके लिए नुकसानदायक साबित होगी।
More Stories
एशियाई खेल 2023: भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल में पहुंची, दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराया | एशियाई खेल समाचार
एशियन गेम्स 2023 में तकनीकी खराबी के कारण नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो खराब हो गया। देखें | एशियाई खेल समाचार
क्रिकेट विश्व कप 2023: बांग्लादेश की टीम, मैच शेड्यूल, शीर्ष प्रदर्शनकर्ता | क्रिकेट खबर