नई दिल्लीः कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा यूजर्स का फेसबुक के जरिए डाटा चोरी के मामले ने अभ राजनीतिक रूप ले लिया है। डाटा चोरी मामले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। राहुल ने ट्वीट किया कि 39 भारतीयों की मौत पर सरकार जब बैकफुट पर आ गई और उसका झूठ सामने आ गया तो उसने कांग्रेस औऱ डेटा चोरी का कनेक्शन जोड़ना शुरू कर दिया। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में 39 भारतीयों की मौत की जानकारी दी थी। इस मामले पर कांग्रेस ने सरकार से सवाल किए थे कि जब उन्हें मालूम था कि अब अपहृत लोग जिंदा नहीं बचे हैं तो उन्होंने इस बात को क्यों छिपा कर रखा।
वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने का मामला सामने आया था। बुधवार को केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कैंब्रिज एनालिटिका का कनेक्शन कांग्रेस से जोड़ते हुए कई आरोप लगाए थे। प्रसाद ने आरोप लगाया कि कैंब्रिज एनालिटिका के कांग्रेस पार्टी के साथ संबंध हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया था कि राहुल गांधी के सोशल मीडिया प्रोफाइल में कैंब्रिज एनालिटिका की क्या भूमिका है। रविशंकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 2019 के चुनाव अभियान के लिए कैंब्रिज एनालिटिका की सेवा ली है। राहुल गांधी ने आज इन आरोपों पर ट्वीट किया।
More Stories
न्यूज़क्लिक पर एक छापा, और “टुकड़े-टुकड़े गैंग” पागल हो गया!
शराब घोटाला मामला: दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के एक दिन बाद ईडी ने आप सांसद संजय सिंह के आवास पर छापा मारा
केरल के इडुक्की सूबा में ईसाई पादरी को भाजपा से जुड़े होने के कारण निलंबित कर दिया गया