Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने की अपील

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से स्वच्छता के मूल सिद्धान्तों का पालन करने एवं अपने आस-पास जल जमाव न होन का संकल्प लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 की थीम डेंगू रोका जा सकता है, चलो हाथ से हाथ मिलाएं रखा गया है। हर वर्ष 16 मई को डेंगू दिवस मनाया जाता है। डेंगू एक मच्छर जनित रोग है। जो डेंगू वायरस से होता है। डेंगू मादा प्रजाति एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर से फैलता है। इसके अंडे एक वर्ष तक जीवत रह सकते हैं। सूखा अंडा पानी पाते ही नए मच्छर तैयार कर देता है। इसीलिए अपने आसपास पानी एकत्रित न होने दें। यह बीमारी मानसून या उसके बाद के महीनों में फैलती है।