Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,39,93,483 तथा दूसरी डोज 14,74,91,485 दी गयी

उत्तर प्रदेश में कल एक दिन में कुल 63,116 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 99 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,35,10,218 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घण्टों में 71 लोग तथा अब तक कुल 21,01,983 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 527 एक्टिव मामले है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में कल 27 सितम्बर, 2022 को एक दिन में 3,81,798 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,39,93,483 तथा दूसरी डोज 14,74,91,485 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,83,441 तथा दूसरी डोज 1,31,75,259 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,95,425 तथा दूसरी डोज 78,00,319 दी गयी। कल तक 4,07,11,282 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 38,60,50,694 वैक्सीन की डोज दी गयी है।