Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

आज से शुरू हुआ विद्युत राजस्व संग्रह अभियान

आज से 10 अक्टूबर तक विद्युत बकाया राजस्व वसूली अभियान पूरे प्रदेश में चलेगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक विद्युत बकायेदार को बकाये की नोटिस दी जाये। कैम्प लगाये जाये। प्रत्येक उपकेन्द्र पर हर बकायेदार की सूची रहे। प्रत्येक बकायेदार से सम्पर्क कर बकाया राजस्व वसूला जाये।
यह निर्देश आज उ0प्र0 पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम0 देवराज ने दिया है। उन्होंने बताया है कि इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेन्द्रों को एक करोड़ तथा शहरी क्षेत्रों के उपकेन्द्रों को 2 करोड़ बकाया राजस्व वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसे पूरा करना है।
उन्होंने निर्देशित किया है कि प्रत्येक उपकेन्द्र पर गांवों में लगने वाले कैम्पों की सूची बनायी जाये। कैम्पों में जमा रशीद दी जाये। विद्युत कार्यालयों से बकायेदारों से फोन आदि से सम्पर्क सुनिश्चित किया जाये। गांवों के कैम्पों का प्रचार किया जाये। नेवर पेड उपभोक्ताओं पर विशेष ध्यान देकर उनसे पैसा जमा कराया जाये।
वरिष्ठ अधिकारी इसकी लगातार मॉनीटरिंग करें। जहॉ राजस्व वसूली निर्धारित मानक से कम हो वहॉ खुद जाकर टीम का मार्ग दर्षन करें।