Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

धान की बिक्री हेतु किसानों को विभाग की वेबसाइट बिेण्नचण्हवअण्पद अथवा विभाग के मोबाइल ऐप न्च् ज्ञप्ै।छ डप्ज्त्। पर पंजीकरण कराना अनिवार्य

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में धान खरीद वर्ष 2022-23 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सीधे किसानों से सरकारी धान की खरीद 1 अक्टूबर, 2022 से शुरू कर दी है। धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 2,040/-रूपये प्रति कुन्तल और ग्रेड ‘ए‘ 2,060/- रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। धान की बिक्री हेतु किसानों को खाद्य तथा रसद विभाग की वेबसाइट बिेण्नचण्हवअण्पद अथवा विभाग के मोबाइल ऐप न्च् ज्ञप्ै।छ डप्ज्त्। पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार किसान पंजीकरण, भूमि के रकबे का सत्यापन, खरीद व एम0एस0पी0 पेमेन्ट की अद्यतन स्थिति जानने हेतु गूगल प्ले स्टोर से न्च् ज्ञपेंद डपजतं मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
किसान का बैंक खाता आधार सीडेड (अर्थात बैंक खाता आधार से जुड़ा हो) एवं बैंक द्वारा एन०पी०सी०आई० पोर्टल पर मैप एवं सक्रिय होना आवश्यक है। धान के मूल्य का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था की गयी है। किसानों की सुविधा के लिए नामिनी की व्यवस्था भी की गयी है।
किसानों से इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ परचेेज के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण करते हुए खरीद की जा रही है। केन्द्र प्रभारी द्वारा कृषक के धान अस्वीकृत करने की दशा में तहसील स्तर पर कार्यरत क्षेत्रीय विपणन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष अपील की व्यवस्था की गयी है।
इस वर्ष खाद्य विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4,000 क्रय केन्द्र स्थापित किये जा रहे हैं। धान क्रय की अवधि पश्चिमी उ0प्र0 एवं बुन्देलखण्ड में 01 अक्टूबर से 31 जनवरी, 2023 तक और पूर्वी उ0प्र0 में 01 नवम्बर, से 28 फरवरी 2023 तक खरीद की जाएगी। क्रय केन्द्र प्रातः 09ः00 से सायं 06ः00 बजे तक संचालित रहेंगे। किसान किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नम्बर 1800-1800-150 या सम्बन्धित जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से सम्पर्क कर सकते हैं।