Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

चर्चाओं पर लगा विराम: राज्य मंत्री ने लोकसभा चुनाव पर किया स्पष्ट, हाथरस से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

मंत्री असीम अरुण।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

हाथरस जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण का कहना है कि हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। वह कन्नौज से विधायक हैं और प्रभारी मंत्री के रूप में जिले की सेवा कर रहे हैं। 

यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं

दरअसल, हाथरस जिले के राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से चर्चा चल रही है कि अगर भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट पर प्रत्याशी बदला तो पार्टी असीम अरुण को मौका दे सकती है। शायद उन्हें जिले का प्रभारी मंत्री बनाने के पीछे भी पार्टी की यही सोच रही हो, लेकिन मंत्री ने इस सवाल को टालकर फिलहाल इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। इस समय हाथरस से भाजपा के राजवीर दिलेर सांसद हैं।