रायपुर: छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की खाली एक सीट पर मतदान शुक्रवार सुबह 9 बजे से शुरु हुआ। मतदान से पहले मुख्यमंत्री निवास में सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई। भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि, हमारी जीत तय है भाजपा चुनाव को चुनाव की तरह ही लेती है। इस दौरान कांग्रेसी विधायक अनिला भेडिय़ा के मत पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर गंगराउ़े ने भेडिय़ा के मत को लंबित रखा गया है। मतदान के बाद उनके मत पर विचार किया जाएगा।
वहीं विधायक अनिला भेडिय़ा ने भाजपा से बूथ एजेंट श्रीचंद सुंदरानी पर मत पर तांक-झांक करने का आरोप लगाया है।
यह मतदान दोपहर 2 बजे तक चलेगा। सुबह 11 बजे तक विधानसभा परिसर में 12 विधायकों ने मतदान किया है। संध्या 5 बजे से मतों की गणना शुरु होने का अनुमान है। राज्य सभा के लिए भाजपा के प्रत्याशी सरोज पाण्डेय को कांग्रेस के लेख राम साहू ने चुनौती दी है।
00 मतदान के बाद मंत्रीपरिषद क बैठक:
राज्यसभा के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रीपरिषद की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश में गर्मी के मौसम में पडऩे वाले जलसंकट पर चर्चा होने की संभावना है
More Stories
रेवती रमण महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
छतरंग में मनरेगा अंतर्गत सड़क निर्माण कार्य हेतु 40.06 लाख की दी गई प्रशासकीय स्वीकृति
शिक्षकीय एवं गैर शिक्षकीय 65 पदों पर संविदा भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन 06 अक्टूबर तक