उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित बड़ी गैबी मोहल्ले में मंगलवार को पुराने जर्जर मकान में दबकर राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल भी हो गया। सूचना पाकर परिजनों ने घटना के संबंध में भेलूपुर थाने में तहरीर दी है। मृतक मजदूर चंदौली का रहने वाला था।भेलूपुर थाने में चंदौली जिले के पड़ाव चौरहट नई बस्ती निवासी अख्तर अली ने बताया कि उसका बेटा इम्तिजार अहमद (30) राजगीर मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की शाम वह बड़ी गैबी स्थित एक पुराने जर्जर मकान में साथी मजदूर के साथ काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक मकान भरभरा कर गिरा तो मलबे में दबकर इम्तिजार अहमद की मौत हो गई।उसका साथी मजदूर रामवृक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। रामवृक्ष को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि राजगीर मिस्त्री के पिता की तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद स्थित बड़ी गैबी मोहल्ले में मंगलवार को पुराने जर्जर मकान में दबकर राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। मकान में मरम्मत का काम चल रहा था। इसी दौरान मकान भरभरा कर गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल भी हो गया। सूचना पाकर परिजनों ने घटना के संबंध में भेलूपुर थाने में तहरीर दी है। मृतक मजदूर चंदौली का रहने वाला था।
भेलूपुर थाने में चंदौली जिले के पड़ाव चौरहट नई बस्ती निवासी अख्तर अली ने बताया कि उसका बेटा इम्तिजार अहमद (30) राजगीर मिस्त्री का काम करता था। मंगलवार की शाम वह बड़ी गैबी स्थित एक पुराने जर्जर मकान में साथी मजदूर के साथ काम कर रहा था। काम करने के दौरान अचानक मकान भरभरा कर गिरा तो मलबे में दबकर इम्तिजार अहमद की मौत हो गई।
उसका साथी मजदूर रामवृक्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। रामवृक्ष को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर भेलूपुर ने बताया कि राजगीर मिस्त्री के पिता की तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
यूपी बस हादसा: सीएम साय ने घायलों के लिए बेहतर उपचार सुनिश्चित करने और उचित देखभाल के निर्देश दिए
पति की मौत के बाद पति तक पहुंची 3 पत्नियां, चकराए अफसर
सीएम योगी आज से करेंगे ‘जनता दर्शन’, समस्याओं का समाधान लेकर आएंगे आगे