चंदौली जिले के धानापुरा थाना के आवाजापुर गांव के पास रविवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पीडीडीयू नगर स्थित एक कपड़े के शोरूम में मैनेजर था। वह रात में घर वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसा, धानापुर थाना के नौली गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह(30) पुत्र सुदामा सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कपड़े की प्रसिद्ध शोरूम पर मैनेजर का काम करता था। रविवार रात वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। रात 11 बजे वह अवाजापुर स्थित नहर पुलिया के समीप पहुंचा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर में पलट गई।सिर में चोट लगने की वजह से ज्ञान प्रकाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को बाहर निकला। उसे तुरंत धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक ज्ञान प्रकाश दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता सुदामा शक्तिनगर में प्राइवेट जाब करते हैं और छोटा भाई भी वाराणसी में निजी कंपनी में काम करता है। ज्ञान प्रकाश की शादी वर्ष 2014 में जौनपुर के रईया गांव निवासी रामजी सिंह के बेटी वंदना से हुई थी। ज्ञान प्रकाश दो मासूम बेटियों अनन्या(5) और काव्या(3) का पिता था।
चंदौली जिले के धानापुरा थाना के आवाजापुर गांव के पास रविवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक पीडीडीयू नगर स्थित एक कपड़े के शोरूम में मैनेजर था। वह रात में घर वापस जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसा, धानापुर थाना के नौली गांव निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह(30) पुत्र सुदामा सिंह पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर के कपड़े की प्रसिद्ध शोरूम पर मैनेजर का काम करता था। रविवार रात वह काम खत्म करने के बाद बाइक से घर जा रहा था। रात 11 बजे वह अवाजापुर स्थित नहर पुलिया के समीप पहुंचा था, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और नहर में पलट गई।
More Stories
मायावती ने शेयर किया आकाश आनंद को पद से हटाने का फैसला, जानिए क्यों मिला आनंद को उत्तराधिकारी, इसके पीछे क्या है राजनीतिक संदेश?
लोकसभा चुनाव तीसरे चरण की वोटिंग: उत्तर प्रदेश में 12.64 बजे हुआ मतदान, जानें कौन सी सीट पर कितना फिसदी पड़े वोट
बड़ी खबर: कांग्रेस कार्यालय के बाहर गोदाम में तोड़फोड़, बीजेपी पर हमले का आरोप