वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की शुक्रवार रात लंका थाना इलाके में दो बदमाशों संग मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए। घायल बदमाशों को पुलिस ने रामनगर स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से लूट की चेन, पिस्टल, कारतूस और एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आयुक्त ने एसओजी, सिगरा और लंका पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की। घायल दोनों बदमाश प्रयागराज के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय खोजवां में महिला की चेन लूटकर बदमाश फरार हुए थे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय को सूचना मिली कि दोपहर के समय खोजवां इलाके में महिला संग हुई चेन लूट की घटना में शामिल बदमाश लंका, बीएचयू क्षेत्र में हैं। इस पर क्राइम ब्रांच, सिगरा और लंका थाने की पुलिस ने सीरगोवर्धनपुर गेट के पास चेकिंग शुरू करा दी।देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के बाद बाइपास की ओर से नीली अपाचे बाइक से दो बदमाश आते हुए दिखे लेकिन सीर गेट पर पुलिसकर्मियों को देख तेजी से लौटूवीर की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एसओजी की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी।
घायल बदमाशों की पहचान प्रयागराज, धूमनगंज निवासी संतोष रावत और राजापुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच को इनके कब्जे से भेलूपुर थाना क्षेत्र में महिला अंजू सिंह से लूटी गई चेन, असलहा, कारतूस और बाइक बरामद हुआ। दोनों बदमाशों पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में 40 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की शुक्रवार रात लंका थाना इलाके में दो बदमाशों संग मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल हुए। घायल बदमाशों को पुलिस ने रामनगर स्थित राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाशों के कब्जे से लूट की चेन, पिस्टल, कारतूस और एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस आयुक्त ने एसओजी, सिगरा और लंका पुलिस को पुरस्कृत करने की घोषणा की। घायल दोनों बदमाश प्रयागराज के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार दोपहर के समय खोजवां में महिला की चेन लूटकर बदमाश फरार हुए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी भ्रमण कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्विनी पांडेय को सूचना मिली कि दोपहर के समय खोजवां इलाके में महिला संग हुई चेन लूट की घटना में शामिल बदमाश लंका, बीएचयू क्षेत्र में हैं। इस पर क्राइम ब्रांच, सिगरा और लंका थाने की पुलिस ने सीरगोवर्धनपुर गेट के पास चेकिंग शुरू करा दी।
देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के बाद बाइपास की ओर से नीली अपाचे बाइक से दो बदमाश आते हुए दिखे लेकिन सीर गेट पर पुलिसकर्मियों को देख तेजी से लौटूवीर की ओर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एसओजी की जवाबी फायरिंग में बदमाश घायल हो गए। दोनों के बाएं पैर में गोली लगी।
घायल बदमाशों की पहचान प्रयागराज, धूमनगंज निवासी संतोष रावत और राजापुर निवासी पवन कुमार के रूप में हुई। क्राइम ब्रांच को इनके कब्जे से भेलूपुर थाना क्षेत्र में महिला अंजू सिंह से लूटी गई चेन, असलहा, कारतूस और बाइक बरामद हुआ। दोनों बदमाशों पर प्रयागराज के विभिन्न थानों में 40 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि क्राइम ब्रांच और पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।
More Stories
इश्क में बहा खून : रात में गर्लफ्रेंड से मिलने गया, जाग गई दादी तो प्रेमी ने किया जानलेवा हमला, शोर मचाया चाचा तो कर दी हत्या
सड़क हादसा: मैजिक और बस में जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, 6 घायल, मची चीख-पुकार
UP News : हिरासत में लिए गए व्यक्ति की मौत, गेस्ट हाउस में हुए विवाद के बाद पूछताछ के लिए ले गई थी पुलिस