मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा-कोंकण, छत्तीसगढ़ और बिहार में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इससे पहले शुक्रवार को लगभग पूरे दिन मुंबई समेत उपनगरीय ठाणे, पालघर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई थी। रत्नागिरी और रायगढ़ के कुछ इलाकों में भी जलभराव हुआ। राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। मुंबई में मरीन ड्राइव में हाईटाइड के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठनी शुरू हो गई है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने लोगों से अपील कि है कि समुद्र के करीब न जाएं। नेवी और एनडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई के उपमहानिदेशक केएस होसालिकर ने शनिवार को ट्वीट किया कि ‘‘पिछले 24 घंटे में मुंबई में भारी बारिश हुई। मुंबई और पश्चिम तट में आज भारी बारिश जारी होगी।’’होसालिकर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद शहर और आसपास के इलाकों में 25 मिमी से 30 मिमी बारिश दर्ज हुई।
सुबह से ही मुंबई के इन इलाकों में बारिश हो रही
मुंबई के सबअर्बन इलाकों विले पर्ले, अंधेरी, माटुंगा, किंग सर्कल, एंटॉप हिल, बांद्रा और मलाड में बारिश हो रही है। इससे पहले शुक्रवार को बारिश से मुंबई शहर और उपनगरों में जगह-जगह पानी भर गया। इनमें दादर, माटुंगा, वर्ली नाका, लालबाग, किंग्स सर्कल, सायन, कुर्ला, अंधेरी समेत कई इलाके शामिल थे।
आज महाराष्ट्र में यहां बारिश होने की संभावना
मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि शनिवार को पालघर, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ और रत्नागिरी में कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
कई जगह यातायात डायवर्ट किया गया
शुक्रवार को हिंद माता और गोलदेवल इलाके में सड़क पर पानी भरने के कारण यातायात को दूसरे मार्ग पर डायवर्ट करना पड़ा। अंधेरी सबवे से यातायात को रोक दिया गया। मुलुंड में कई जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। कई जगह पेड़ गिरने और शॉर्ट सर्किट की भी शिकायतें बीएमसी को मिलीं। लॉकडाउन की वजह से सड़कों पर ज्यादा लोग नहीं थे, फिर भी बारिश के कारण सड़कों पर गाड़ियों का जाम लगा रहा।
More Stories
आम से खास तक: कानपुर के रमेश अवस्थी को मिला लोकसभा टिकट और पीएम मोदी का आशीर्वाद |
ईडी ने 35.23 करोड़ रुपये नकद जब्त होने के बाद झारखंड के मंत्री के सचिव, घरेलू नौकर को गिरफ्तार किया
ईडी ने झारखंड के मंत्री के पीएस की घरेलू मदद से बेहिसाब नकदी जब्त की