नया साल अब बस चंद दिनों में दस्तक देने वाला है। ऐसे में चारों ओर जश्न का माहौल है। बाबानगरी देवघर के होटलों में भी नए साल के जश्न के लिए खास तैयारी की जा रही है। इस बार शहर में फेमस फीमेल डीजे योशिका का शो होगा जिसे लेकर खासकर युवा बेहद उत्साहित हैं। होटलों में बुकिंग भी शुरू हो गई है।
28 Dec 2023
देवघर : नया साल में देवघर आने का दो मकसद हर एक लोगों के साथ रहता है। एक जनवरी को बाबा बैद्यनाथ की पूजा और साल का अंत होटल में होने वाले मनोरंजन कार्यक्रम में शरीक होकर साल को विदा करेंगे।
फेमस फीमेल डीजे योशिका का होगा शो
देवघर में साल के अंतिम दो दिन अचानक यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। होटल में बुकिंग शुरू हो गयी है। होटल इंपीरियल हाईट् में विशेष व्यवस्था नया साल के आगमन को लेकर पिछले कई साल से हो रहा है। इस साल भी कुछ खास करने की कोशिश की गयी है। प्रसिद्ध महिला डीजे योशिका का शो होगा। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गयी है। होटल में आने वाले पहले से ही अपनी बुकिंग करा रहे हैं।
खाने-पीने का भी होगा जबरदस्त इंतजाम
व्यंजन भी मनपसंद परोसा जाएगा। फूड काउंटर होंगे। तंदूर और पानी पूरी का काउंटर होगा। पारंपरिक व्यंजन भी होंगे। कुछ आकर्षक उपहार भी रखा गया है। होटल बैद्यनाथ में भी मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गयी है। लाइट डीजे होगा। खुले आकाश में भी एक सेट मनोरंजन का होगा। मयूर रेस्टोरेंट में रेस्टोरेंट का मशहूर व्यंजन वेज मयूरी, वेज बगीचा विशेष रूप से तैयार किया जा रहा है। होटल में टेबुल की भी बुकिंग अभी से शुरू हो गयी है।
More Stories
झारखंड के दो सांसदों ने मंत्री बनते ही कर दिया बड़ा एलान
जमशेदपुर में क्यों हार गई JMM? प्रत्याशी ने ही खोल दी पोल
बोकारो के पोंडा गांव से 4 आदिवासी बच्चों के गायब होने से हड़कंप, बाल तस्करी की आशंका