पूर्वी सिंहभूम की अर्चिता डे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कैडेट व जूनियर बालिका वर्ग का खिताब जीत लिया है। कैडेट बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम के सौमिल महतो व जूनियर बालक वर्ग में हजारीबाग के प्रतीक अग्रवाल विजेता रहे।
रांची के जेएससीए स्टेडियम परिसर स्थित टेबल टेनिस हॉल में सोमवार को सारे मुकाबले हुए। उद्घाटन के मौके पर झारखंड ऊर्जा विकास निगम के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार सिंह, झारखंड टेबल टेनिस संघ के सचिव जय कुमार सिन्हा, सह सचिव सुदिप्तो मुखर्जी, गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव कमलेश दुबे उपस्थित थे।
More Stories
रांची के चुटिया में अमित शाह ने किया रोड शो,जय श्रीराम के नारों से हुआ स्वागत
आलमगीर आलम झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम 6 दिन की प्यारी प्यारी पर
कल अमित शाह चुटिया में होंगे रोड शो