Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से ड्रीम-11 ने उत्तर प्रदेश में स्पोर्टस् इको सिस्टम विकसित करने पर की चर्चा

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह से आज फैन्टेसी स्पोर्टस् प्लेटफार्म ड्रीम-11 की मैनेजमेंट टीम ने वर्चुअल संवाद कर उत्तर प्रदेश में स्पोर्टस् इको सिस्टम विकसित करने पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने सहित कई प्रस्ताव भी दिये।
      श्री सिंह ने ड्रीम-11 के प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार शहर से लेकर गांव तक खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए तमाम प्रकार की योजनाएं संचालित कर रही है। राज्य में स्पोर्ट कल्चर को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में उत्तर प्रदेश में करोड़ों की संख्या में खेल पे्रमी आॅनलाइन स्पोर्ट्स प्लेटफार्म से जुड़े है। ड्रीम-11 द्वारा उत्तर प्रदेश में निवेश किये जाने से बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और गांव-गिरांव में बैठा व्यक्ति भी आसानी से इससे जुड़ सकेगा। साथ-साथ सरकार को भी इस प्लेटफार्म के माध्यम से आर्थिक लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के खेल एवं न्याय विभाग के परामर्श के बाद ड्रीम-11 के प्रस्ताव पर उचित निर्णय लिया जायेगा।
      खादी भवन में आयोजित आॅनलाइन बैठक में ड्रीम-11 की ओर किरन विवेक नन्दा ने प्रजेन्टेशन के माध्यम से फैन्टेसी स्पोर्टस् प्लेटफार्म के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ड्रीम-11 के ब्रांड एम्बेसडर क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट इको सिस्टम के तहत  खेल संस्कृति का विकास, खेल सहभागिता को प्रोत्साहन, राजकोष में योगदान तथा कबड्डी, हाॅकी, वालीबाल तथा हैण्डबाल जैसे स्थानीय खेलों का विकास किया जायेगा। इसके अलावा जमीनी स्तर पर खेल अवस्थापना के विकास में भी ड्रीम-11 की सहभागिता होगी। दूर-दराज में खेल प्रतिभाओं को खोजने में मदद मिलेगी। साथ ही ओलम्पिक के लिए खिलाड़ियो की प्रतिभा को निखारने का भी कार्य किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रौद्योगिकी स्टार्टअप का विकास के साथ-साथ खिलाड़ियों खेल तकनीकी की जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी।