Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

UP Mission 2022: अखिलेश बोले- UP से होकर जाता है दिल्ली का रास्ता, विधानसभा चुनाव में 400 सीटें जीतने का दावा

लखनऊ
मिशन 2022 के लिए उत्‍तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इसलिए आगामी राज्य विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी 403 सीटों में 400 सीटें जीतने जा रही है।

अखिलेश यादव ने 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, ‘दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है और इसलिए आगामी चुनाव लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण है।’

सच्ची पत्रकारिता बनाती है मजबूत लोकतंत्र-अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आज मीडिया के समक्ष समाचारों के प्रकाशन एवं प्रसारण में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना एक बड़ी चुनौती है क्योंकि सच्ची पत्रकारिता मजबूत लोकतंत्र की ओर ले जाती है।

‘तथ्यों और सबूतों के आधार पर खबरें देना एक बड़ी चुनौती’
एसी सुप्रीमो ने कहा,‘आज पत्रकारिता के क्षेत्र में तथ्यों और सबूतों के आधार पर खबरें देना एक बड़ी चुनौती है।’ वह यहां पीटीआई कर्मचारियों के अखिल भारतीय महासंघ की वार्षिक आम सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से प्रिंट मीडिया को वर्तमान परिदृश्य में राजस्व की परवाह किये बिना निष्पक्ष रूप से समाचारों के प्रकाशन के लिए बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

BJP के जैसे नहीं किया किसी काम का राजनीतिकरण-अखिलेश
अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल में लखनऊ और राज्य में काफी विकास कार्य किये, लेकिन मौजूदा शासन की तरह विकास का राजनीतिकरण नहीं किया।

अखिलेश की साइकल यात्रा, सरकार के खिलाफ बच्चों ने कह दी यह बात

.