Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

क्यों उड़ाते हैं पतंग मकर संक्रांति पर? नहीं जानते न तो जानिए किस भगवान से जुड़ी बताई जाती है ये परम्परा

मकर संक्रांति करीब आ गई है। बाजार में पतंगे बिकना शुरू हो गई है। मकर संक्रांति के पर्व पर पतंग उड़ाने का प्रचलन है। इसे पतंग पर्व भी कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य उत्तरायण हो जाते हैं और मकर राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य संक्रांति हर महीने होती है और सूर्य साल भर में 12 राशियों में गोचर करते हैं। मकर संक्रांति से हिंदू परंपराओं के अनुसार शुभ काम शुरू हो जाते हैं। इसके पहले 1 मार्च तक शुभ कार्य पर विराम लगा रहता है। मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाने का उल्लेख तमिल की तन्दनानरामायण में मिलता है, जिसके अनुसार मकर संक्रांति के दिन भगवान श्रीराम ने पतंग उड़ाई थी जो सीधे इंद्रलोक चली गई थी। तब से पतंग उड़ाने की परंपरा शुरू हुई है। परंपरा तो शुरू हो गई। सारे देश में पतंगे उड़ने लग गई पर क्यों उड़ाई जाती है यह बहुत कम लोगों को पता है। और हर जगह अपने-अपने किस्से कहानी गढ़ ली गई है।