सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा अमेठी एवं भैरोपुर राजवाहा पर निर्मित बीआरबी के पैरापेट, विंगवाल तथा पहंुच मार्ग के मरम्मत हेतु प्राविधानित धनराशि 5000 लाख रुपये में से 19.92 लाख रूपये परियोजना के अवशेष कार्याें पर व्यय हेतु अवमुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस संबंध में विशेष सचिव सिंचाई श्री मुश्ताक अहमद की ओर से 22 दिसम्बर, 2021 को शासनादेश जारी करते हुए कहा गया है कि परियोजना का निर्माण कार्य समय से पूरा कराने के साथ ही धनराशि व्यय करते समय शासन द्वारा समय-समय पर जारी सुसंगत शासनादेशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से किया जाये। स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जाये। ऐसा न किये जाने पर किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर समस्त उत्तरदायित्व सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का होगा। परियोजना में कराये जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता एवं समय से मुख्य अभियंता द्वारा कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा।
Nationalism Always Empower People
More Stories
पति की मौत के बाद पति तक पहुंची 3 पत्नियां, चकराए अफसर
सीएम योगी आज से करेंगे ‘जनता दर्शन’, समस्याओं का समाधान लेकर आएंगे आगे
यूपी लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों का पूरा रिजल्ट, जानिए किस सीट से किसने मारी बाजी