Lok Shakti

Nationalism Always Empower People

विगत 24 घण्टों में 64 लोग तथा अब तक कुल 21,02,047 लोग कोविड-19 से ठीक हुए

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 63,425 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 41 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 12,35,73,609 सैम्पल की जांच की गयी हैं। विगत 24 घण्टों में 64 लोग तथा अब तक कुल 21,02,047 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 471 एक्टिव मामले है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में कल 28 सितम्बर, 2022 को एक दिन में 2,42,834 वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,39,96,479 तथा दूसरी डोज 14,75,00,969 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,41,84,122 तथा दूसरी डोज 1,31,77,086 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 86,96,126 तथा दूसरी डोज 78,03,990 दी गयी। कल तक 4,09,68,478 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल मिलाकर 38,63,27,250 वैक्सीन की डोज दी गयी है।